बोकारो, जून 12 -- गोमिया। गोमिया थाना क्षेत्र के पलिहारी गुरुडीह स्थित भगत अहरा निवासी शंभू प्रसाद की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित शंभू प्रसाद ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शंभू प्रसाद ने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10AQ 6286) को गुरुवार की रात अपने घर के बाहर खड़ी की थी। बाइक लॉक कर दिया गया था।

चोरी की जानकारी उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा, उस समय बाइक सुरक्षित खड़ी थी। लेकिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे सोकर उठे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। शंभू प्रसाद ने पुलिस से मामले की जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने एवं दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामल...