बोकारो, मई 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पश्चिमी के नैया टोली स्थित श्री श्री 1008 राधा कृष्ण हरि मंदिर में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीरामचरितमानस सह हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।

कलश शोभायात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल पर आचार्य सुमंत कुमार पांडेय ने मुख्य यजमान गणेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, बीपानंद प्रजापति, किट्टू प्रजापति एवं तेजनारायण प्रजापति सहित अन्य यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा की शुरुआत कराई। श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, समाजसेवी चितरंजन साव एवं महादेव प्रजापति ने संयुक्त रूप से कलशयात्रियों के सिर पर कलश रखा। कलश यात्रा डैम ...