बोकारो, मई 5 -- गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने सोमवार को मनरेगा कर्मियों के साथ विशेष बैठक की। अबुआ आवास योजना, आम बागवानी महोत्सव तथा मनरेगा के तहत कार्यों की मांग (डिमांड) सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका जियो टैगिंग कर कार्य को जल्द क्लोज किया जाए। वहीं जिन लाभुकों को पहली या दूसरी किस्त मिल चुकी है, उनके कार्यों का जियो टैग कर अगली किस्त का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रखंड में मनरेगा के तहत लगाए गए आम बागवानी को बढ़ावा देने के लिए आम बागवानी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में लगे आम के बागानों की उपज की बिक्री के लिए मंडी के व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसानों को साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.