बोकारो, मार्च 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला पखवाड़ा दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय महिला दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम एवं विधायक प्रतिनिधि लुदू मांझी ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वहीं अभी भी कुछ क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव में महिलाओं को आगे आने से रोका जाता है, इसलिए महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बीडीओ व सीओ ने कहा कि देश, राज्य और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.