बोकारो, मार्च 7 -- गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया बैंक मोड़ पर लगा हाई मास्क लाइट करीब छ: माह से खराब पड़ा है, जिससे पूरे इलाके में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। यह स्थान गोमिया का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां आसपास कई दुकानें, बैंक और बीमा कंपनियों के कार्यालय स्थित हैं। स्थानीय जनों के अनुसार यहां सबसे पहले पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पाण्डेय के प्रयास से हाई मास्क लाइट लगाया गया था। बाद में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा इसमें नया बल्ब लगाया गया था, जिससे पूरा इलाका दूधिया रोशनी से जगमगाता था। लेकिन पिछले लगभग छ: महीनों से लाइट खराब रहने के कारण बैंक मोड़ पर अंधेरा छाया रहता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.