बोकारो, मार्च 3 -- गोमिया, प्रतिनिधि।आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चल रहे संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरूआत सोमवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के संयुक्त सभागार से की गई। प्रमुख प्रमिला चौड़े, सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, मंत्री प्रतिनिधि लुदु मांझी और विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। बीडीओ ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना है। नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है, जिसके तहत आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कार्ययोजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा जाएगा। सीओ ने कहा कि गोमिया प्रखंड को विकास के ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.