गोमिया पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, दो को रिकॉल पर मिली राहत
बोकारो, जून 23 -- समकालीन अभियान के तहत गोमिया थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में पुराना माइंस, स्वांग निवासी प्रीतम दास (55 वर्ष), साड़म भाट टोला निवासी साहिद राय (35 वर्ष), जीरो प्वाइंट होसिर निवासी मनोज केवट (42 वर्ष) तथा प्रदीप केवट (33 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रीतम दास के विरुद्ध सीपी संख्या 1190/2023, साहिद राय के विरुद्ध कम्प्लेंट केस संख्या 1036/2017 तथा मनोज केवट एवं प्रदीप केवट के विरुद्ध जीआर संख्या 488/18 एवं पेटरवार थाना कांड संख्या 47/18 में गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद मनोज केवट एवं प्रदीप केवट के परिजन गोमिया थाना पहुंचे और न्यायालय से संबंधित रिकॉल आदेश प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.