बोकारो, अप्रैल 8 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के दो झुंड देखे जाने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार हाथियों का पहला झुंड सेहेदा जंगल के पास देखा गया है। इसके मद्देनजर जागेश्वर, खाखंदा, डाकासाड़म और तिरला गांवों के ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं दूसरा झुंड कुसुमडीह के पास मौजूद है, जिसके कारण बड़की पुन्नू तथा आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खेतों या जंगल की ओर जाने से बचें तथा हाथियों के झुंड के पास जाने की कोशिश न करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.