बोकारो, जून 1 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मांग की है। मंत्री ने पत्र में कहा है कि बोकारो जिले के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंडों की कई ग्रामीण सड़कें अत्यंत जर्जर एवं संकरी हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन महत्वपूर्ण ग्रामीण पथों को ग्रामीण विकास विभाग से हस्तांतरित कर पथ निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कराने का आग्रह किया है। मंत्री ने गोमिया प्रखंड के गझण्डी-विष्णुगढ़ नरकी पथ से करीखुर्द, करमो, जरकुंडा, चेलियाटांड़, चतरोचट्टी, तिसकों...