बोकारो, जुलाई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बुधवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षणिक मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोमिया में विज्ञान (साइंस) विषय की पढ़ाई पुनः शुरू करने तथा भूगोल विषय में सीटों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में भूगोल विषय में केवल 30 सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें बढ़ाकर 50 किया जाना चाहिए। डॉ. महतो ने कहा कि विज्ञान विषय बंद होने और सीमित सीटों के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने राज्यपाल से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय...