बोकारो, दिसम्बर 29 -- गोमिया, अनंत कुमार। गोमिया प्रखंड अंतर्गत अंबाटांड़ गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले खेमन कुमार की संघर्षपूर्ण और प्रेरक जीवन-यात्रा को ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 के रूप में बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें "एक्सीलेंस इन स्ट्रैटेजिक पीआर एंड रेप्युटेशन मैनेजमेंट सर्विसेज" श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उस यात्रा की पहचान है, जिसकी शुरुआत गोमिया के हजारी के अंबाटांड़ गांव से हुई। प्रारंभिक शिक्षा गांव के निकट शिशु शिक्षा सदन स्वांग से प्राप्त की। फिर दसवीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए वे हजारीबाग गए, जहां से 11वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी की। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.