गोमिया के बनचतरा को नया ग्राम पंचायत बनाने की मांग
बोकारो, मई 18 -- गोमिया प्रखंड के बनचतरा में नए ग्राम पंचायत गठन और परिसीमन की मांग को लेकर ग्रामीणों की आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता सोनाराम बेसरा ने की। सभा में बनचतरा मौजा अंतर्गत भौराटांड, बोरवाकोचा, रास्ताटोला, हड़हाडीह, पचंबा, कोदवाटांड, भुचुंगडीह, भट्ठाडीह व बाड़ेकोचा सहित आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण शामिल हुए। सोनाराम बेसरा ने कहा कि बनचतरा वर्तमान में लोधी पंचायत का हिस्सा है, जबकि पंचायत सचिवालय की दूरी लगभग 7 किलोमीटर और गोमिया प्रखंड कार्यालय की दूरी 9 किलोमीटर है। दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास से पीछे है, इसलिए नए पंचायत का गठन जरूरी है। यह भी पढ़ें- बनचतरा को नया ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेजपरिसीमन की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.