गोमिया के पड़रिया बस्ती से श्रद्धालु देवघर रवाना
बोकारो, अगस्त 17 -- गोमिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पड़रिया बस्ती से सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। समाजसेवी सूरजलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाजसेवी लखन यादव, संतोष यादव, उपमुखिया अनिल यादव, हीरालाल यादव ऊर्फ खैटा यादव सहित अन्य ने समाजसेवी सूरजलाल सिंह का स्वागत किया। वहीं, सूरजलाल सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को गमछा प्रदान कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। गोमिया मुखिया बलराम रजक, श्रमिक नेता अजय सिंह व राजद के प्रदेश नेता अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Araria News: सुल्तानगंज से जल भरकर निकले अमर सुन्दरी में किया जलाभिषेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.