गोमिया के पचमो के कई जलस्रोतों में फ्लोराइड व आर्सेनिक की अधिक मात्रा
बोकारो, मई 31 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के कई जलस्रोतों में मानक से अधिक फ्लोराइड एवं आर्सेनिक पाए जाने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को पत्र जारी कर लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार राज्यस्तरीय जल जांच प्रयोगशाला में कराई गई जांच में पचमो पंचायत के कई हैंड पंप, कुओं और जलापूर्ति योजनाओं के पानी में फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक पाई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा 1.0 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि कई स्रोतों में यह मात्रा 5.19 मिलीग्राम प्रति लीटर तक दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.