बोकारो, सितम्बर 4 -- गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात बना रहता है। ऐसे में यहां के ग्रामीण मानो सालों भर भयभीत रहते हैं। और ऐसा इसलिए भी कि अबतक अनगिनत जान-माल का नुकसान हो चुका है। बीते बुधवार की रात महुआटांड़ क्षेत्र अंतर्गत पालू गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया था। 38 हाथियों का झुंड तीन समूहों में बंटकर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इसी क्रम में पालू गांव पहुंचे हाथियों ने कई ग्रामीणों की फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने अनिल महतो की बागवानी को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पानी का पाइप भी फट गया। सूरज महतो और सावन महतो की मकई की फसल को खाकर और रौंदकर नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: हाथी ने घर की दीवार तोड़ी, फसल रौंदी वहीं महेश महतो, दौलत महतो, सुरेश महतो व ईश्वर महतो समेत अन्य ग्रामीणों के...