वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददता। मानसरत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र के जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत रविवार को रवींद्रपुरी स्थित श्रीनाथ भक्ति संस्थान के सभागार में विद्वत गोष्ठी हुई। उद्घाटन भाषण में ब्रह्मचारी शंभू प्रेमानंद ने कहा कि गुरु एवं गोमाता में सच्ची निष्ठा रखकर हम श्रीनाथ मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस समय धर्म एवं राष्ट्र संक्रमण काल से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में सनातन धर्मावलंबी एकजुट होकर सुमति का आश्रय लेकर राष्ट्र एवं धर्म को संकट से बाहर निकाल सकते हैं। काशी विद्वत परिषद न्यास के अध्यक्ष पं. परमेश्वर दत्त शुक्ल ने कहा कि यथ मिलने पर व्यक्ति को अहंकार हो जाता है। किंतु, जैसे भरतजी के भीतर तनिक भी अहंकार नहीं, वैसे ही गुरुदेव श्रीनाथजी के भीतर भी समस्त ज्ञान एवं ऐश्वर्य होने के बावजूद रंचमात्र...