मथुरा, जून 30 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत श्रीराम सेवा आश्रम में मथुरा जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में संत गोपेश बाबा ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं ग्राम्य जीवन की आधारशिला हैं। गो संरक्षण और गो सम्मान केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र, समाज और पर्यावरण से जुड़ा व्यापक जनआंदोलन है। अभियान के मथुरा जिला प्रभारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनेगा। सभी कार्यकर्ता संगठन की योजनाओं को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाते हुए गोमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करें। भरत गौतम ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अब तक गोवर्धन में कुल 3.5 लाख, वृंदावन में 3.15 लाख, बरसाना में 4 लाख सहित पू...