गंगापार, मई 25 -- गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाना सभी सनातनियों की जिम्मेदारी है। बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तहसील मेजा मेजारोड बाजार स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में विभिन्न गांव से पहुंचे धर्मानुयायियों के बीच कहीं। कहा कि अगर किसी सरकार में सबसे अधिक गायों का वध किया गया तो वह भाजपा की सरकार है। इस सरकार में गोमांस विदेशों में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोरक्षा को सामने नहीं आए तो बिहार चुनाव दोहराया जाएगा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदस्वामी का बयान कहा आज से कई सौ वर्ष पहले जब भारत देश में आक्रांता आए, तो सबसे पहले उन्होंने हिंदुओं के घर उजाड़े, इसके बाद सनातन धर्म पर कुठाराघाट करते हुए गायों का वध करना शुरू किया। जिससे हिंदुओं के दिल पर चोट पहुंचे। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दूत हनुमान के साथ छल करने के...