मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया है। सोमवार को संघ के जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीए कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने कहा कि भारतीय संस्कृति, वेदों और पुराणों में गोमाता का स्थान पूजनीय है। राष्ट्रहित और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए गौ माता को विधिवत राष्ट्र माता घोषित करना समय की मांग है। इस अवसर पर अंशुल तायल, शुभम राठी, हरिभान सिंह, सोनू कुमार, राम सिंह, टिंकू सैनी, अभिषेक, राजेंद्र तायल, पुष्पेंद्र शर्मा, नितिन सैनी और गौ रक्षक मोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.