संभल, जुलाई 25 -- जीव उन्नयन फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत में गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को माथुर वैश्य धर्मशाला में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी आशीष गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। जिसमें कहा कि गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित नीति का हिस्सा बनाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश सहित भारत के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्...