बागेश्वर, जुलाई 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सभा को संबोधित करते हुए विहिप के शेर सिंह मलड़ा ने कहा कि गो संरक्षण और गो सम्मान भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से देशभर में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 40 करोड़ हस्ताक्षरों वाला प्रार्थनापत्र सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- गो सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन वक्ताओं ने बताया कि अभियान के तहत बागेश्वर जिले ...