गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 14 दिसंबर को लखनऊ में भरेंगे हुंकार
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़। गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर संतों और गोभक्तों ने हुंकार भरी। 14 दिसंबर को लाखों गोभक्त लखनऊ में जुटकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। रविवार को सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में आयोजित बैठक में राजस्थान पुष्कर से आए गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अखंड भारत के लिए गाय को विशेष दर्जा जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यदि 2029 तक गोहत्या बंद नहीं हुई तो भारत को खंड-खंड होने से कोई नहीं रोक सकेगा। जहां-जहां गोमाता पर अत्याचार हुआ, वहां हिंदुओं की संख्या घटी है। उन्होंने बताया कि गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में पांच करोड़ और दूसरे चरण में 90 दिन में 15 करोड़ हस्ताक्षर कराए गए। अब 14 दिसंबर को लखनऊ में संख्या का शंखनाद होगा। वैदिक ज्योत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.