हरदोई, अप्रैल 27 -- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाईहरदोई, संवाददाता। गौसेवकों और श्रद्धालुओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जनजागरण रैली निकाली। रामजानकी मंदिर में आरती, पूजन और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गौभक्तों का समूह भजन-कीर्तन करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ सदर तहसील पहुंचा। वहां जनभावनाओं से ओतप्रोत ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से गौभक्त दिव्यांशी सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोवंश केवल पशु नहीं, बल्कि सेवा, समृद्धि, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है। गौमाता को राष्ट्रमाता का गौरव प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर निका...