एटा, जून 10 -- बुधवार को ज्योतिर्मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गो रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा को लेकर अलीगंज क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। अलीगंज में सबसे पहले शंकराचार्य एटा रोड स्थित चौधरी मुख्तियार सिंह स्कूल के निकट बनाए गए पंडाल में पहुंचे, जहां सपा के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अब योगी संन्यासी नहीं रहे, अजय सिंह बिष्ट हैं; अविमुक्तेश्वरानंद का CM पर तीखा तंजयात्रा का उद्देश्य शंकराचार्य ने बताया कि गो माता के प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए यह यात्रा तीन मई को गोरखपुर से शुरू की गई थी। यात्रा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को गोरखपुर में यात्रा का...