गोमाता को पशु समझने वालों को सनातन समाज देगा जवाब : अविमुक्तेश्वरानंद
महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के पक्ष में नहीं हैं, केवल गोमाता और सनातन धर्म की बात कर रहे हैं। गेरुआ और पटका पहनकर हिंदुओं को धोखा देने वालों के खिलाफ देश का हिंदू एकजुट हो रहा है। अगर गोमाता को पशु कहने की हिम्मत की जाएगी तो सनातनी समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। गोरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान शंकराचार्य का मंगलवार को जगह-जगह स्वागत हुआ। शहर के एक मैरिज लॉन पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा उन्हें सपा से जोड़ने के सवाल पर कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस, सपा या बसपा किसी के पक्ष में बयान नहीं दिया है। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.