हापुड़, जुलाई 26 -- गो सेवक अशोक छारिया ने कहा कि गो सेवा आवाह्न अभियान के तहत गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए आज सोमवार को देशभर में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पर सभी जनपदों के जिला मुख्यालयों में डीएम को सौंपा जाएगा। हापुड़ में करीब एक लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन सौंपेगे। इसमें गो हत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना मुख्य मांग रहेगी। वह रविवार को कोठी गेट स्थित सनातन धर्म सभा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। अशोक छारिया ने कहा कि यह देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण है। पिछले छह महीनों से देशभर के गो सेवकों, संतजनों एवं गोभक्तों के नेतृत्व ...