गोमांस प्रकरण में जमानत पर सुनवाई बुधवार को
शामली, जुलाई 13 -- कैराना। चर्चित गोमांस प्रकरण में जेल में बंद आरोपी की जमानत पर फैसला नहीं हो सका। अब बुधवार को सुनवाई होगी। 18 जून की रात गांव खुरगान के निकट गोवंशीय अवशेष मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल में छापेमारी की थी। उस समय फरमान के वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने मौके से दूल्हा फरमान और उसके मामा सलमान निवासीगण मोहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बैंक्वेट हॉल संचालक हाजी अनीस, रसोइया खलील फरीदी, दूल्हे के पिता फुरकान, अशफाक, जुल्फिकार और सादिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि आरोपी साबू कुरैशी ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जुल्फिकार की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, चार अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.