वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। लंका चौराहे के पास बुधवार रात ई-रिक्शा से मांस की बरामदगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को दोनों आरोपियों भेलूपुर के गौरीगंज के अल्ताफ उर्फ मुकेश और शमीम को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। पुलिस ने बरामद हड्डी और मांस की सैंपलिंग की। सैंपल मथुरा स्थित लैब के लिए भेजा गया। वहां पता चल सकेगा कि मांस किस जानवर का है। आरोप है कि गोमांस तस्करी की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.