वाराणसी, जनवरी 25 -- पिंडरा, संवाद। महगांव (सिंधोरा) में बीते सात जनवरी को बिहार के रामपुरा (छपरा) निवासी 35 वर्षीय आफताब की हत्या के आरोपी लश्करपुर (चोलापुर) निवासी वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मोहांव स्थित उसके फूफा के घर से रविवार को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धोखे से गोमांस खिलाने पर उसने आफताब की हत्या की थी। बीते सात जनवरी को लश्करपुर से सटे गांव महगांव में आफताब की लाश मिली थी। गले पर रस्सी से कसे का निशान था। इस आधार पर सिंधोरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। सर्विलांस के जरिये पता चला कि आफताब की बात वीरेंद्र से बराबर होती थी। सात जनवरी को दिन में भी कई बार बातचीत हुई थी। इस आधार पर वीरेंद्र को पुलिस तलाश रही थी। गिरफ्तार के बाद वीरेंद्र ने पुलिस को बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.