गोमांस की सप्लाई पर मीट फैक्ट्री मालिक व पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 19 -- चंडौस क्षेत्र में पांच माह पहले मांस से भरी पिकअप पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मांस की सैंपल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि यह गोवंश का था। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी सप्लाई खुर्जा की अल हम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (मीट फैक्ट्री) से हुई थी। चालक पहले ही जेल जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने मीट फैक्ट्री के मालिक हाजी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अनवर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं। उनके समर्थन में बुलंदशहर के तमाम लोग थाने पहुंचे, मगर पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। दोपहर में अनवर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 15 जून की रात चंडौस के गांव दौरऊ स्थित ओवरब्रिज से पुलिस ने 200 किलो मांस से भरी गाड़ी पकड़ी थी। प्लास्टिक की थैली में मांस भरा हुआ था। सूचना पर पहुंचे गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.