सहारनपुर, फरवरी 25 -- महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम परिसर में कान्हा उपवन गोशाला में निर्मित गोमय गुलाल के स्टाल का फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित देश की अनेक नामचीन हस्तियों को गुलाल भेजने के लिए गोशाला प्रभारी डॉ.संदीप शर्मा को पैकेट सौंपे। महापौर डॉ.अजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला द्वारा नगर निगम परिसर में गोबर से निर्मित गोमय गुलाल का स्टॉल लगाया जाता रहा है। आज गोमय गुलाल के स्टॉल का शुभारंभ किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के अनेक लोगों को यह गुलाल होली के उपलक्ष्य में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रंगों से तैयार यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित और इकोफ...