गोमदापुर में कथा के दौरान निकाली गई झांकी
श्रावस्ती, जून 26 -- इकौना,संवाददाता। कटरा क्षेत्र के गोमदापुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया गया। कथा व्यास की ओर से प्रस्तुत संगीत मयी कथा के दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई। गोमदापुर निवासी सुरेश तिवारी के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा वाचक आचार्य पंडित विनय तिवारी महाराज ने कहा कि द्वापर युग में मथुरा में कंस ने अपने पिता उग्रसेन को बलपूर्वक राजा के पद से हटाकर स्वयं राजा बन गया। आकाशवाणी सुन कर उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वसुदेव को कारागार में बंद कर दिया। इसके बाद देवकी व और वसुदेव के छह पुत्रों का निर्ममता से वध कर दिया। यह भी पढ़ें- नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की इस दौरान सातवीं संतान को योगमाया ने माता रोहिणी के गर्भ में पहुंचा दिया। आकाशवाणी के अनुसार माता देवकी की आठवीं संतान रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.