लखनऊ, अप्रैल 12 -- फोटो---लखनऊ, संवाददाता।गोमती नदी की स्वच्छता को लेकर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना का अभियान लगातार जारी है। रविवार को संगठन ने झूलेलाल घाट के पास गोमती तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। नदी से 10 कुंतल से अधिक कचरा, बड़ी मात्रा में पालीथीन, विसर्जन सामग्री और सैकड़ों की संख्या में देवी-देवताओं की मूर्तियां बाहर निकाली गईं। संगठन के संयोजक रंजीत सिंह के नेतृत्व में अर्चना सिंह, कृपा शंकर वर्मा, रामकुमार, ललित कश्यप, संयोजक रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमती नदी में गिर रहे 35 नालों को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक नालों का गंदा पानी नदी में जाता रहेगा, तब तक सफाई अभियान का स्थायी प्रभाव नहीं दिखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.