लखनऊ, जनवरी 8 -- गोमतीनगर इलाके में बुधवार को नदी में करीब एक घंटे के अंतराल में युवक और युवती के शव अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालात में मिले। शिनाख्त नहीं हो पाई है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक सुबह समता मूलक चौराहे के पास एक युवक का शव गोमती में मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। गोताखोरों से शव को निकलवाया। शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक के शरीर पर नीले रंग की पैंट व नीली टी शर्ट, बेल्ट मौजूद थी। वहीं मरीन ड्राइव के पास अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय से कुछ दूरी पर गोमती में ही एक युवती का भी शव मिला है। मृतका की उम्र 25 साल के आसपास है। उसने जींस, काला टॉप व लाल स्वेटर पहन रखा था। दोनों शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...