गोमती में मिले शव की हुई पहचान
लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ,संवाददाता। चौक इलाके के गोमती नदी से मिले युवक की पहचान फरंगी महल निवासी 33 वर्षीय अहमर हसनैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अहमर हसनैन विज्ञापन का काम करता था। उसके पिता सईद हसनैन ने बताया कि रविवार दोपहर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन चौक थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा। सोमवार दोपहर गोमती नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। शाम को पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर मोबाइल फोन में शव की तस्वीर दिखाई, जिस पर पिता ने अहमर के रूप में उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.