गोमती में उतराता मिला महिला का शव
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ,संवाददाता। चौक क्षेत्र के गौतम बुद्ध पार्क के पीछे शनिवार को गोमती नदी में महिला का शव पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में एक महिला का शव बह रहा है। चौक पुलिस को नदी के किनारे करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला। जांच में महिला ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में "सोनम" और "लव मां" का टैटू बना है। पुलिस का मानना है कि इन टैटू की मदद से मृतका की पहचान हो सकती है। पुलिस ने बताया कि शव पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार के बाहरी चोट नहीं दिखाई दे रही है। शव को मोर्चरी में रखा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.