सुल्तानपुर, मई 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता। माय होम इंडिया परिवार की ओर से लखनऊ के छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में वीर सावरकर जयंती महोत्सव में पर्यावरण एवं गोमती स्वच्छता के कार्यों के लिए गोमती मित्र मण्डल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रो.डॉक्टर सतीश द्विवेदी, मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं संस्थापक माय होम इंडिया सुनील देवधर रहे। अध्यक्षता पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह ने की। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने गोमती मित्र मंडल समिति कुशभवनपुर के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन को सम्मानित किया। माय होम इंडिया के उत्तर प्रदेश संयोजक आलोक रंजन गोमती मित्र मण्डल की ओर से किए जा रहे कार्यों की...