सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गोमती मित्र मंडल ने रविवार को अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन समता दिवस के अवसर पर एक ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया, जिसमें जातिवाद, असमानता और छुआछूत के लिए दूर-दूर तक कोई स्थान न हो। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गोमती मित्रों से कहा की यह दिवस समाज में भेदभाव मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। आरती सहसंयोजक राकेश सिंह दद्दू ने बताया कि हर रविवार शाम होने वाली गोमती आरती में भी समाज के सभी वर्गों को समान रूप से अवसर प्रदान किया जाता है। श्रमदान प्रातः 6:00 बजे से शुरू होकर पूरे धाम, श्राद्ध स्थल, तट व सीता उपवन की साफ सफाई के साथ 9:00 बजे समाप्त किया गया। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, मुन्ना सोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.