गोमती महोत्सव: उद्गम स्थल पर दिखी बरसाने की झलक, झूमे श्रोता
पीलीभीत, जून 25 -- कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित ग्रीष्मकालीन गोमती महोत्सव में मंगलवार की शाम बरसाने की झलक देखने को मिली। रासलीला कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनमोहक नृत्य और भक्ति गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति और लोक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक मंच सज्जा ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। कई दर्शक कार्यक्रम की वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से गोमती उद्गम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.