लखनऊ, अप्रैल 9 -- राजधानी में गोमती बैराज मार्ग पर चलने वालों के लिए अहम खबर है। गोमती बैराज रोड को लगभग दो महीने के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान बैराज के पुराने गेट हटाकर नए गेट लगाए जाएंगे। काम के लिए भारी मशीनरी और उपकरण स्थल पर लगाए जाएंगे, जिसके चलते आम जनता के लिए इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसे आठ मई से पब्लिक के लिए बंद किया जाएगा। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। पुराने हो चुके हैं बैराज के गेटअधिकारियों के मुताबिक, गोमती बैराज काफी पुराना हो चुका है और इसके गेट भी जर्जर स्थिति में हैं। सुरक्षा और सुचारु जल प्रबंधन को देखते हुए इन्हें बदलना जरूरी हो गया है। इसी के तहत गेट बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा, जो करीब दो महीने तक चलेगा। मार्ग बंद होने के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.