लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ के गोमती बैराज की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू होने के कारण बैराज पुल को आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ट्रांस और सिस गोमती को जोड़ने इस पुल के बंद होने से अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। शाम के समय समता मूलक, निशातगंज और हनुमान सेतु जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते दिखाई पड़े। ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू आवागमन के लिए आठ मई से 15 जून तक डायवर्जन लागू किया है, जिसके तहत वाहन अब समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, बालू अड्डा, बैकुंठ धाम तिराहा, भैसाकुंड होकर अथवा समतामूलक चौराहा से सेन्ट्रल अकादमी ग्रीन कॉरिडोर तिराहा होकर जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- कानपुर से गोमती बैराज पहुंची मशीनें, आज से 38 दिन रास्ता बंद रहेगा गोमती बैराज ब्रिज की मरम्मत के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें आ गई। सिंचाई विभाग के अनुसार, भार...