गोमती पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- लखीमपुर। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी पर बने रेलवे पुल के पास शनिवार को रेलवे लाइन के बीचों-बीच एक करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। ट्रैक पर शव पड़े होने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मैगलगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी के इस रेलवे पुल के पास पिछले महज एक महीने के भीतर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रहे इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.