हरदोई, अप्रैल 29 -- सण्डीला। सीतापुर के गोमती नदी में डूबने से सण्डीला के युवक की मौत हो गई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ईन खेड़ा निवासी विकास उर्फ ओमकार एक शादी में गया था। तभी नहाने के दौरान सीतापुर में गोमती नदी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सीतापुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। युवक हरियाणा में नौकरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...