गोमती नदी में मिला शव, शिनाख्त नहीं
लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके के कुड़िया घाट के पास गुरुवार सुबह गोमती नदी में एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि युवक की आयु करीब 40 वर्ष की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.