गोमती नदी में नहा रहे किशोर की डूबकर मौत
बाराबंकी, मार्च 19 -- कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र के टीकाराम धाम में दर्शन के लिए अपने दोस्तों के साथ आया किशोर बाजपुरा घाट पर गोमती नदी में नहाने के दौरान डूब गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को डूबे किशोर की तलाश में लगाया गया। मृतक किशोर अमेठी जिले का निवासी था। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए। नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा: अमेठी जिला के थाना व ग्राम कमरौली निवासी शिवा उर्फ शिवांश कनौजिया (16) पुत्र रमेश कनौजिया अपने छह दोस्तों राज रावत (15) पुत्र मनोज कुमार, लकी सरोज (13) पुत्र सूरजबली, अमित उपाध्याय (12) पुत्र दिनेश उपाध्याय, आलोक (12) पुत्र दिनेश कुमार, प्रज्जवल (16) पुत्र कमलेश और अंकित कुमार (16) पुत्र प्रदीप कुमार के साथ सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.