जौनपुर, अप्रैल 1 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कल्याणपुर टांडी गांव के पास गोमती नदी में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव मुरारपुर गांव के श्यामबहादुर चौहान का था। वह रविवार की शाम केा जफराबाद के नावघाट के पास अंतिम संस्कार बाद गोमती नदी में नहाते समय डूब गया था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। मुरारपुर गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए श्यामबहादुर चौहान गोमती नदी में नहाने गए। वह नदी के गहरे पानी जाकर डूब गए थे। पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों ने उनकी बहुत खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। उनके पुत्र आदित्य और उसके अन्य साथी लगातर खोजबीन में लगे रहे। आखिरकार मंगलवार की सुबह गांव के पास श्यामबहादुर की लाश मिल गयी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने...