गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत
हरदोई, अप्रैल 28 -- बेनीगंज। टिकुरी कल्हेपुर गांव में एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी कमलेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा ओंकार गोमती नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव नदी से बरामद हुआ। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। यह भी पढ़ें- सरयू में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव, जलीय जंतुओं ने नोचा शरीर उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.