गौरीगंज, अप्रैल 12 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के सत्थिन स्थित गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरब देवकली गांव निवासी साहिद अफरीदी पुत्र मोहिद अली अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से गांव आया था और रविवार को अपने साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। जहां वह गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान नदी की गहराई में वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर सीएचसी बाजार शुकुल लाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।...