हरदोई, मई 19 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान का शव गोमती नदी के पुल के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना हरदोई और सीतापुर जनपद की सीमा पर स्थित दधनामऊ पुल के पास की है। सूचना मिलने पर टड़ियावां थाना पुलिस और सीतापुर के पिसावा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टड़ियावां थानाक्षेत्र के बर्रासराय निवासी शंकर पाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। कुछ देर बाद उनका शव गोमती नदी पुल के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में घटनास्थल टड़ियावां थाना क्षेत्र में पाए जाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...