पीलीभीत, मई 3 -- ग्राम पंचायत शहबाजपुर में शनिवार को गोमती नदी के पुनरोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत विधायक बाबूराम पासवान,अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद फावड़ा चलाकर श्रमदान किया और जल संरक्षण का संदेश दिया। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि नदी को पुनर्जीवित कर क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन बहाल करना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुदाई और सफाई का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाए, ताकि मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के जरिए ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं। गोमती नदी का पुनरोद्धार केवल एक सरकारी परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.